हज यात्रा से पहले शुरू हुआ टीकाकरण अभियान

  • लखनऊ हज हाउस में टीकाकरण अभियान जारी

  • अब तक 383 हज यात्रियों को लगाए गए टीके

  • कुल 600 लखनऊ यात्रियों को लगनी है वैक्सीन

लखनऊ । हज 2025 की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश में सक्रियता बढ़ गई है। लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में हज पर जाने वाले यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिमागी बुखार से सुरक्षा हेतु इन यात्रियों को अनिवार्य रूप से टीके लगाए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश से इस बार 13,748 आजमीन हज यात्रा पर जाएंगे। इन्हीं में से लखनऊ के लगभग 600 हज यात्रियों को दिमागी बुखार से बचाव हेतु टीका लगाया जाना है। मंगलवार को 177 और बुधवार को 206 यात्रियों का टीकाकरण किया गया। अब तक कुल 383 यात्रियों को यह टीके लगाए जा चुके हैं।

हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि वैक्सीनेशन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए कवर नंबर के अनुसार यात्रियों को बुलाया जा रहा है, ताकि भीड़ ना हो और असुविधा से बचा जा सके।

29 अप्रैल से हज यात्रा के लिए फ्लाइट रवाना होंगी। पहले जत्थे के यात्रियों को 27 अप्रैल को हज हाउस में अपनी आमद दर्ज करानी होगी। सभी यात्रियों के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं कि वे रवाना होने से कम से कम 48 घंटे पूर्व हज हाउस में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

टीकाकरण अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिससे वे बिना किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के अपने पवित्र सफर को पूरा कर सकें।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading