वैभव कृष्णा बने वाराणसी रेंज के नए डीआईजी, बड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे

  • वैभव कृष्णा ने संभाली वाराणसी रेंज की कमान
  • पूर्व आईजी मोहित गुप्ता ने किया चार्ज सौंपना
  • वाराणसी में डीआईजी के रूप में तैनाती, कई चुनौतियों का सामना

वाराणसी। यूपी पुलिस महकमे में हालिया फेरबदल के तहत 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्णा गुरूवार वा को राणसी रेंज का नया पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। पूर्व आईजी मोहित गुप्ता ने उन्हें चार्ज सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। दोनों अधिकारियों ने आपसी संवाद भी किया। वहीं, मोहित गुप्ता को वाराणसी से हटाकर यूपी शासन में सचिव (गृह) बना दिया गया है।

नए डीआईजी के सामने चुनौतियों की लंबी लिस्ट

वाराणसी पहुंचने के बाद वैभव कृष्णा ने सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन और अभिषेक किया, फिर काल भैरव का दर्शन कर आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। अब उनके सामने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं।

आईपीएस वैभव कृष्णा की पृष्ठभूमि

मूलरूप से बागपत के रहने वाले वैभव कृष्णा ने महाकुंभ में डीआईजी मेला के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। इसके बाद वे वेटिंग में रहे, और अब उन्हें वाराणसी परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। इसके पहले वे आजमगढ़ रेंज के डीआईजी रह चुके हैं।

वाराणसी परिक्षेत्र के तीन जिलों की जिम्मेदारी

वाराणसी परिक्षेत्र में वैभव कृष्णा के जिम्मे तीन जिले – गाजीपुर, चंदौली, और जौनपुर हैं। इन जिलों में उन्हें माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई और उनके मुकदमों में सशक्त पैरवी की जिम्मेदारी निभानी होगी। साथ ही, गवाहों की सुरक्षा और विवेचना का कार्य भी महत्वपूर्ण होगा।

मुख्तार अंसारी गैंग और नक्सलियों के खिलाफ कदम

गाजीपुर और चंदौली में मुख्तार अंसारी गैंग के नेटवर्क को खंगालने और गैंग के सदस्य को सलाखों के पीछे भेजने का जिम्मा नए डीआईजी के पास होगा।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading