नेहा सिंह राठौर लखनऊ फ्लैट में नहीं मिलीं, पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
गाने में पीएम मोदी को ‘जनरल डायर’ कहने पर विवाद
वाराणसी में 500 से अधिक शिकायतें, अकेले लंका थाने में 318
लखनऊ/वाराणसी। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की तलाश में वाराणसी पुलिस उनके लखनऊ स्थित फ्लैट पर पहुंची, लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं थीं। पुलिस ने उनके फ्लैट के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। नेहा का फ्लैट सुशांत गोल्फ सिटी, सेलिब्रिटी गार्डन्स अपार्टमेंट में है।
मामला उनके गाने ‘चौकीदारवा कायर बा… बेटियां किसानन खातिर बनल जनरल डायर बा…’ से जुड़ा है, जिसमें कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनरल डायर कहा गया।
शिकायतों की संख्या और पुलिस कार्रवाई
- वाराणसी में 500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी।
- अकेले लंका थाने में 318 शिकायतें दर्ज हुईं।
- इस मामले में लखनऊ पुलिस ने भी कथित भड़काऊ पोस्ट के आरोप पर मुकदमा दर्ज किया है और नेहा से बयान लेने की कोशिश कर रही है।








