वाराणसी की नैना यादव और कोमल राय का भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन

  • गांधीनगर नेशनल कैंप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
  • दोनों खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज वाराणसी की छात्राएं
  • पूर्वांचल से पहली बार दो बालिकाएं भारतीय टीम में शामिल

वाराणसी। वाराणसी की दो युवा खिलाड़ी नैना यादव और कोमल राय ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर जिले का नाम रोशन कर दिया है। दोनों बालिकाओं का चयन भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में हुआ है, जो 18 से 26 जुलाई तक चीन में होने वाली 11वीं एशियन यूथ वीमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह चयन गांधीनगर में आयोजित नेशनल हैंडबॉल कैंप के दौरान किया गया। दोनों खिलाड़ी वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले भर में हर्ष का माहौल है।

लेफ्ट बैक और गोलकीपर के रूप में चयन
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने जानकारी दी कि नैना यादव को टीम में लेफ्ट बैक और कोमल राय को गोलकीपर के रूप में चुना गया है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में उत्तर प्रदेश की कुल 5 खिलाड़ी शामिल हुई थीं, जिनमें से वाराणसी की नैना और कोमल ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में जगह बनाई।

पूर्वांचल से पहली बार दो बालिका खिलाड़ी भारतीय टीम में
पूर्वांचल से पहली बार दो बालिका खिलाड़ियों का नेशनल टीम में चयन हुआ है। इस पर भारतीय हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष विनय सिंह, यूपी हैंडबॉल संघ के कार्यकारी सचिव अमित पांडेय, संयुक्त सचिव विभव सिंह और जिला सचिव शम्स तबरेज शम्पू ने बधाई दी है।

साइकिल से तय करती हैं अभ्यास की राह
दोनों बालिकाएं बेहद साधारण परिवार से हैं। नैना यादव भगवानपुर गांव की रहने वाली हैं और कोमल राय भवानीपुर गांव की। दोनों के पिता राजगीर मिस्त्री हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इसके बावजूद नैना और कोमल ने हौसलों की उड़ान भरी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading