बलरामपुर में गूंगी युवती से रेप- भागते हुए वीडियो CCTV में कैद

बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक गूंगी युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती आरोपियों से बचने के लिए सड़क पर भागती हुई दिख रही है। उसके पीछे 5-6 बाइकें नजर आ रही हैं। यह फुटेज एसपी आवास पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह युवती मामा के घर गई थी, जो उसके घर से करीब 1 किलोमीटर दूर है। शाम करीब 7 बजे वह वहां से घर के लिए निकली, लेकिन काफी देर तक घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। रात करीब 8:30 बजे युवती बहादुरापुर पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर की दूरी पर बेहोशी की हालत में मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वीडियो में आरोपियों की हरकतें साफ
वीडियो में दिख रहा है कि युवती आरोपियों से बचने के लिए सड़क पर दौड़ रही है। कुछ बाइकें तेज रफ्तार से निकल जाती हैं, जबकि कुछ धीमी गति से उसके पीछे चलती हैं। एक बाइक पर दो युवक सवार दिखाई दे रहे हैं और एक अन्य बाइक थोड़ी दूर जाकर वापस मुड़ती है।

परिजनों का आरोप – लापरवाही
परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना वाली जगह पर डीएम, एसपी और जज के आवास हैं, फिर भी किसी ने युवती को भागते हुए नहीं देखा। पुलिस चौकी के CCTV कैमरे भी खराब पाए गए।

देहात कोतवाली प्रभारी बीएन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल युवती मानसिक आघात में है, उसके सामान्य होते ही बयान दर्ज किए जाएंगे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading