सार्वजनिक सड़क पर तलवार लहराने का वीडियो वायरल

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवली क्षेत्र के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन स्थित महफ़िल कैफे में जन्मदिन मनाने आए युवाओं द्वारा सार्वजनिक सड़क पर तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन मामला केवल शांति भंग की धारा में चालान कर निपटाने के कारण पुलिस की कार्यशैली और मंशा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

खुलेआम धारदार हथियार का प्रदर्शन, आमजन में भय का माहौल

वीडियो में साफ तौर पर देखा गया कि युवाओं ने तलवार के साथ केक काटा और तलवार लहराकर स्थानीय लोगों में भय पैदा किया। इसके बावजूद न तो आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और न ही किसी गंभीर आपराधिक धारा का उपयोग किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही कृत्य किसी आम व्यक्ति द्वारा किया जाता, तो सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाता।

गिरफ्तार किए गए आरोपी, लेकिन कार्रवाई कमजोर

पुलिस ने मामले में इम्तियाज अहमद पुत्र तहुवर अली, जीशान पुत्र गुड्डू गुड्डू, मो. आरजू पुत्र इरफानउल्लाह और तारिक पुत्र अनवर जमाल को गिरफ्तार किया। हालांकि गिरफ्तारी के बावजूद उनके खिलाफ कोई ठोस मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। केवल शांति भंग की आशंका में चालान किया गया, जिससे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया कि क्या कानून का पैमाना सबके लिए समान है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *