
- 171 विधायकों में से 144 ने TVK सरकार के पक्ष में किया मतदान
- AIADMK के 25 बागी विधायकों ने विजय सरकार का समर्थन किया
- DMK ने फ्लोर टेस्ट के दौरान किया वॉकआउट
- सदन में घोड़ा व्यापार को लेकर सत्ता और विपक्ष में तीखी नोकझोंक
Tamil Nadu विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री Vijay की Tamilaga Vettri Kazhagam सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया। मतदान के दौरान सदन में 171 विधायक मौजूद रहे, जिनमें से 144 विधायकों ने सरकार के समर्थन में वोट दिया।
फ्लोर टेस्ट में All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam के 25 बागी विधायकों ने भी TVK सरकार का समर्थन किया। AIADMK के कुल 47 विधायकों में से 22 ने सरकार के खिलाफ मतदान किया। वहीं Dravida Munnetra Kazhagam के 59 विधायकों ने वोटिंग से पहले सदन से वॉकआउट कर दिया।
इसके अलावा Pattali Makkal Katchi के 4 और Bharatiya Janata Party के एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
फ्लोर टेस्ट के बाद AIADMK में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। पार्टी दो गुटों में बंटी दिखाई दी, जिसमें एक गुट का नेतृत्व पलानीस्वामी और दूसरे का नेतृत्व सीवी षणमुगम कर रहे हैं।
सदन में विपक्ष के नेता Udhayanidhi Stalin ने AIADMK के बागी विधायकों और मुख्यमंत्री विजय की मुलाकात पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बदलाव है या सौदेबाजी? उन्होंने कहा कि सरकार को इंस्टाग्राम Reel नहीं बल्कि Real गवर्नेंस पर ध्यान देना चाहिए।
इस पर मुख्यमंत्री विजय ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार सेक्युलर तरीके से तेज रफ्तार से काम करेगी और किसी भी तरह की हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल नहीं होगी।









