
अंबेडकरनगर। भाजपा नेता एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की। यह भेंट पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात के रूप में की गई, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।
विवेक मौर्य और सुनील बंसल के बीच वार्ता का मुख्य विषय संगठन की जमीनी मजबूती, युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका को बढ़ावा देने पर रहा।
भेंट के दौरान पार्टी के प्रशिक्षण सत्र, विचार संगोष्ठियों और स्थानीय कार्यकर्ता संवाद की योजना को लेकर भी चर्चा हुई। विवेक मौर्य ने बताया कि संगठन से जुड़े नए और पुराने कार्यकर्ताओं को विचारधारा आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें ज़मीनी कार्यों में सक्रिय बनाना आवश्यक है।
नारायण फाउंडेशन की गतिविधियों को लेकर भी विवेक मौर्य ने जानकारी साझा की। उन्होंने फाउंडेशन के माध्यम से चल रहे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि संस्था विभिन्न जिलों में सेवा कार्यों में सक्रिय है और भाजपा की सेवा भाव की सोच के अनुरूप समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रही है। भाजपा से जुड़े समाजसेवी संगठनों और जनसेवा गतिविधियों के बेहतर समन्वय की दिशा में भी चर्चा हुई।
दिल्ली भेंट को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री से हुई मुलाकात की जानकारी मिलते ही अंबेडकरनगर जिले सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। जिले में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने इसे सकारात्मक पहल बताया।
संगठनात्मक प्रतिबद्धता को मिला बल
विवेक मौर्य की यह मुलाकात भाजपा के संगठनात्मक मूल्यों और सेवा कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनकी इस पहल को पार्टी नेतृत्व द्वारा गंभीरता से लिया गया है और आगामी कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका की संभावनाएं जताई जा रही हैं।








