भारत का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ- क्या बदल सकता है?

  • भारत की ट्राई सीरीज जीतने की राह: फाइनल में मुकाबला श्रीलंका से
  • हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारत का शानदार प्रदर्शन
  • श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड: क्या कहता है हेड-टू-हेड आंकड़ा?

नई दिल्ली।  विमेंस ट्राई सीरीज 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए चार मुकाबलों में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है और फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला श्रीलंका महिला टीम से होगा, जो टूर्नामेंट में अब तक 4 मैचों में से दो मैच जीत पाई है।

भारत का दबदबा जारी
कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम निर्णायक मुकाबले में अपनी जीत की लय बनाए रखने की कोशिश करेगी। वहीं, श्रीलंका टीम फाइनल में अपने खेल से इतिहास रचने का प्रयास करेगी।

फाइनल मैच कब और कहां?
श्रीलंका और भारत के बीच विमेंस ट्राई सीरीज का फाइनल मैच 11 मई 2025 को कोलंबो के प्रतिष्ठित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

फाइनल मैच कब और कहां?
श्रीलंका और भारत के बीच विमेंस ट्राई सीरीज का फाइनल मैच 11 मई 2025 को कोलंबो के प्रतिष्ठित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 30 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका टीम केवल 3 मैच जीत पाई है। 1 मैच बेनतीजा रहा है। इस ट्राई सीरीज के दौरान दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे, जिसमें एक बार भारत ने जीत हासिल की, तो एक बार श्रीलंका ने बाजी मारी।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading