
- भूल चूक माफ’ की ओटीटी रिलीज ने बदल दी योजना, राजकुमार राव और वामिका गब्बी का बड़ा फैसला
- सिनेमाघरों से ओटीटी तक, ‘भूल चूक माफ’ की नई रिलीज डेट और कारण
- फिल्म ‘केसरी वीर’ की रिलीज डेट में बदलाव, क्यों टला पर्दे पर इसका आगाज?
नई दिल्ली। राजकुमार राव और वायनिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को पहले थिएटर में रिलीज किया जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अब इसे सीधे OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर 16 मई को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “देश की वर्तमान परिस्थितियों और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, हमने फिल्म को थिएटर के बजाय OTT पर रिलीज करने का फैसला लिया है। यह निर्णय राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए लिया गया है।”
‘केसरी वीर’ की रिलीज भी टली
इसी बीच, सूरज पंचोली की कमबैक फिल्म ‘केसरी वीर’ की रिलीज डेट भी बदल दी गई है। फिल्म को पहले 16 मई को रिलीज होना था, लेकिन अब इसे 23 मई तक के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, निर्माताओं ने इसकी कोई विशेष वजह नहीं बताई है।
AICWA का पाकिस्तानी कलाकारों पर एक्शन
दूसरी ओर, भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों फवाद खान और माहिरा खान के विवादित बयानों पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एसोसिएशन ने इन बयानों को “देश और शहीदों का अपमान” बताते हुए उन पर सख्त एक्शन की मांग की है।








