हरजीत सिंह धड्डा की हत्या के पीछे छुपा है कौन सा रहस्य

  • मिसिसॉगा में हुई गोलियां क्यों बन रही हैं बड़ी समस्या
  • हरजीत सिंह धड्डा हत्या के पीछे क्या है असली कारण
  • धमकियों के बावजूद सुरक्षा क्यों बनी बड़ी चुनौती

अमृतसर कनाडा के मिसिसॉगा शहर में एक भारतीय मूल के व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित हरजीत सिंह धड्डा (45) ट्रकिंग सेफ्टी और कंप्लायंस का व्यवसाय चलाते थे। यह घटना 14 मई को दोपहर करीब 2 बजे डिक्सन और डेरी रोड के पास ट्रैनमेरे ड्राइव के समीप हुई।

धमकियों के बाद हुई हत्या

पुलिस के अनुसार, हरजीत सिंह धड्डा को पिछले कुछ समय से अज्ञात लोगों की ओर से धमकी भरे फोन और मैसेज मिल रहे थे। उनसे पैसे की मांग की जा रही थी और धमकी दी गई थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

हरजीत सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के बाजपुर के रहने वाले थे और कनाडा में कई सालों से रह रहे थे। उनकी हत्या ने वहां के भारतीय समुदाय, खासकर पंजाबी और उत्तराखंडी प्रवासियों में डर पैदा कर दिया है।

15-16 गोलियां चलाई गईं, लॉ फर्म में भी लगी गोली

घटना के चश्मदीदों के मुताबिक, हरजीत सिंह अपने ट्रक के बाहर खड़े थे, तभी एक कार वहां पहुंची और उन पर 15-16 गोलियां दागी गईं। गोलीबारी इतनी तेज थी कि आसपास की एक लॉ फर्म की खिड़की में भी गोली जा लगी।

वहां काम करने वाले एक शख्स ने बताया, “गोली मेरी कुर्सी के पीछे लगी। अगर मैं उस वक्त बैठा होता, तो शायद जिंदा नहीं होता।”

पुलिस ने बनाई विशेष टीम, 29 मामले सामने आए

इस घटना के बाद पील क्षेत्रीय पुलिस ने दक्षिण एशियाई व्यवसायियों को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली और हिंसक घटनाओं की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाई है।

पुलिस प्रवक्ता कॉन्स्टेबल मिशेल स्टैफोर्ड ने बताया कि अब तक 29 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें गोलीबारी और आगजनी जैसी घटनाएं शामिल हैं। इनमें ट्रकिंग कंपनियों, रेस्तरां और ज्वैलरी स्टोर्स को निशाना बनाया गया है।

पुलिस ने अब तक 21 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उन पर 150 से ज्यादा आरोप लगाए हैं। कई आरोपियों के भारत में संगठित अपराध समूहों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

समुदाय में डर, पुलिस ने की सहयोग की अपील

इस घटना के बाद कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के लोगों, खासकर पंजाबी व्यवसायियों में डर का माहौल है। कई लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पील पुलिस प्रमुख निशान दुरैयप्पाह ने कहा, “यह एक जटिल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला अपराध नेटवर्क हो सकता है। हम ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को भी धमकी मिल रही है या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

अब पुलिस हरजीत सिंह धड्डा की हत्या के पीछे के संदिग्धों की तलाश कर रही है और सुराग देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading