तुर्किये को 4000 करोड़ देने वाले भारतीय अब क्यों कर रहे विरोध

  • एअर इंडिया ने क्यों जताई राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता
  • क्या इंडिगो-तुर्किश डील भारत की एविएशन इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रही है
  • तुर्किये के पाकिस्तान समर्थन से क्यों भड़का भारत

नई दिल्ली। एअर इंडिया ने सरकार से इंडिगो की तुर्की एयरलाइंस के साथ विमान लीजिंग डील पर रोक लगाने की अपील की है। रॉयटर्स के अनुसार, एअर इंडिया ने चेतावनी दी है कि यह समझौता राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है और भारतीय एविएशन कंपनियों को नुकसान पहुंचा सकता है।

तुर्की के पाकिस्तान समर्थन के बाद उठाए गए कदम

एअर इंडिया की यह अपील ऐसे समय आई है जब तुर्की ने पाकिस्तान को खुला समर्थन दिया है। भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर (पहलगाम आतंकी हमले का जवाब) लॉन्च करने के बाद तुर्की ने पाकिस्तान का पक्ष लिया, जिसके बाद से भारतीय पर्यटक तुर्की की यात्राएं रद्द कर रहे हैं।

2023 से चल रही है इंडिगो-तुर्की एयरलाइंस डील

इंडिगो ने तुर्की एयरलाइंस से लीज पर दो विमान लेकर दिल्ली-मुंबई से इस्तांबुल के बीच उड़ानें शुरू की थीं। इस डील में तुर्की एयरलाइंस के पायलट और क्रू सदस्य भी शामिल हैं। यह करार 6 महीने के लिए होता है और हर छह महीने बाद इसे नए सिरे से मंजूरी लेनी होती है। एअर इंडिया ने सिविल एविएशन मंत्रालय से इसे आगे न बढ़ाने की सिफारिश की है।

अडाणी ने भी तुर्की फर्म के साथ पार्टनरशिप खत्म की

इससे पहले, अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विसेज के लिए तुर्की कंपनी सेलेबी के साथ साझेदारी समाप्त कर दी। यह फैसला सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (BCAS) द्वारा सेलेबी का सुरक्षा क्लीयरेंस रद्द किए जाने के बाद लिया गया।

भारतीय पर्यटकों ने तुर्की-अजरबैजान का बहिष्कार शुरू किया

भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय यात्री तुर्की और अजरबैजान की यात्राएं रद्द कर रहे हैं। मेकमाइट्रिप के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में:

  • तुर्की-अजरबैजान के लिए कैंसिलेशन 250% बढ़े

  • नई बुकिंग्स में 60% गिरावट

  • अजरबैजान के लिए 30%, तुर्की के लिए 22% अधिक कैंसलेशन

हर्ष गोयनका ने कहा – “तुर्की-अजरबैजान हमारे दुश्मन के साथ खड़े”

ट्रैवल उद्योग के दिग्गज हर्ष गोयनका ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा: “भारतीयों ने इन देशों को पिछले साल ₹4,000 करोड़ दिए। हमने उनकी अर्थव्यवस्था को सपोर्ट किया, लेकिन आज ये हमारे दुश्मन के साथ खड़े हैं। भारत और दुनिया में ढेरों खूबसूरत जगहें हैं… इन दोनों को स्किप करें। जय हिंद!”

ट्रैवल कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी

  • ईजमाईट्रिप ने ग्राहकों से तुर्की-अजरबैजान यात्रा टालने को कहा।

  • कॉक्स एंड किंग्स ने तुर्की, अजरबैजान और उज्बेकिस्तान के लिए नई बुकिंग्स रोक दीं।

  • निशांत पिट्टी (ईजमाईट्रिप) ने कहा – “हम दुश्मन को मजबूत नहीं करेंगे। विदेश में खर्च किया हर रुपया एक वोट है, इसे उन्हीं देशों में खर्च करें जो हमारे मूल्यों का सम्मान करते हैं।”

तुर्की-अजरबैजान की अर्थव्यवस्था पर टूरिज्म का बड़ा असर

  • तुर्की: GDP का 12%10% रोजगार टूरिज्म से

  • अजरबैजान: GDP का 7.6%10% रोजगार टूरिज्म से

अब देखना होगा कि सरकार एअर इंडिया की अपील पर क्या कदम उठाती है और भारतीय एविएशन सेक्टर में तुर्की के साथ डील्स पर क्या असर पड़ता है।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading