क्यों है गर्मी के मौसम में हाइड्रेशन बेहद जरूरी

  • हीट स्ट्रोक से बचाव: चिकित्सा विशेषज्ञों ने दी जरूरी सलाह
  • गर्मी में स्वास्थ्य सुरक्षित रखने के सरल उपाय
  • सीएचसी टांडा और अकबरपुर में विशेष हीट वेव जागरूकता कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सीएचसी टांडा (ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र) और सीएचसी अकबरपुर (शहरी स्वास्थ्य केंद्र) में गर्मी की लहर (हीट वेव) और लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव को लेकर मरीजों और कर्मचारियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आभास कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. उमेश वर्मा ने हीट स्ट्रोक के लक्षणों और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

शरीर को हाइड्रेट रखने पर जोर
पीजी इंचार्ज डॉ. आतिफ ने प्रतिभागियों को पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। वहीं, जूनियर रेजिडेंट डॉ. मोहम्मद रजा और डॉ. रामनिवास ने तरबूज, खरबूजा, संतरा, ककड़ी और खीरा जैसे जलयुक्त फलों के नियमित सेवन की सिफारिश की। साथ ही, उन्होंने छाछ और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों के सेवन से शरीर को ठंडा रखने के टिप्स भी साझा किए। उन्होंने लू के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की।

स्टाफ और अधिकारियों का सहयोग
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचसी टांडा के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार, सीएचसी अकबरपुर के अधीक्षक डॉ. मारकंडे, डॉ. शिव रतन, डॉ. रिचा मिश्रा, डॉ. विजयश्री, डॉ. दीपक और अन्य स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस पहल के जरिए गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading