मणिपुर अब भी क्यों जल रहा है, दो साल बाद भी शांति क्यों नहीं लौट सकी?

  • दो साल बाद भी घाव हरे, न्याय की राह अब भी अधूरी
  • राजनीतिक अस्थिरता और जातीय तनाव की दोहरी मार
  • सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद शांति क्यों दूर

नई दिल्ली/इम्फाल। 3 मई 2025 को मणिपुर में हिंसा की दूसरी बरसी है। इस दौरान 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, 50 हजार लोग अभी भी विस्थापित हैं, और 6 हजार दर्ज एफआईआर में से 2500 पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गंभीर अपराधों की जांच में सीबीआई और राज्य सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

आज पूरे मणिपुर में बंद

  • COCOMI (मैतेई संगठन) ने सभी गतिविधियाँ बंद रखने और अपने कन्वेंशन में शामिल होने का आह्वान किया है।
  • KSO (कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन) और ZSF (जोमी स्टूडेंट्स फेडरेशन) ने भी कुकी बहुल इलाकों में बंद का आयोजन किया है।
  • पूरे राज्य में बाजार, दुकानें, स्कूल-कॉलेज बंद हैं, जबकि कुकी समुदाय ने इस दिन को “डे ऑफ आइसोलेशन” के रूप में मनाया।

सुरक्षा बलों की कड़ी तैनाती

तनाव को देखते हुए सुरक्षाबलों ने इम्फाल, चुराचांदपुर और कंगपोकपी में सख्त व्यवस्था की है। 2 मई को CRPF ने 20 किमी का फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें 1000 जवान शामिल हुए। DIG सुशांकर उपाध्याय ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों में भरोसा जगाना और उपद्रवियों को चेतावनी देना था।

राजनीतिक स्थिति: राष्ट्रपति शासन, नई सरकार की मांग

  • 13 फरवरी से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है, लेकिन विधानसभा भंग नहीं हुई है।
  • भाजपा के 21 विधायकों ने पीएम मोदी और अमित शाह को पत्र लिखकर तत्काल लोकप्रिय सरकार बनाने की मांग की है।
  • पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह (भाजपा) ने 9 फरवरी को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है।

राज्य अभी भी दो हिस्सों में बंटा

हालांकि स्कूल, अस्पताल, बाजार और सरकारी दफ्तर सामान्य हो रहे हैं, लेकिन मणिपुर मैतेई और कुकी समुदायों में बंटा हुआ है। कुकी बहुल इलाकों में स्थिति अधिक संवेदनशील है, इसलिए 50 हजार सुरक्षाकर्मियों में से 30 हजार यहीं तैनात हैं।

राहुल गांधी ने उठाए सवाल

पूर्व सीएम के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि “पीएम मोदी को तुरंत मणिपुर जाकर लोगों की बात सुननी चाहिए और शांति बहाल करने की योजना बतानी चाहिए।”

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading