क्यों सैफ अली खान को माना जा रहा है इस रोल के लिए परफेक्ट?

  • प्रियदर्शन की वापसी एक जबरदस्त थ्रिलर के साथ – तैयार हो जाइए एक नई कहानी के लिए
  • अक्षय और सैफ की जोड़ी अब कॉमेडी नहीं, थ्रिल और ड्रामा में मचाएगी धमाल
  • ‘ओप्पम’ से आएगा हिंदी सिनेमा में नया मोड़ – एक ब्लाइंड हीरो बनाम शातिर विलेन

मुंबई। बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। करीब 17 साल बाद यह हिट जोड़ी एक साथ स्क्रीन शेयर करेगी और दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक होगी।

कॉमेडी नहीं, इस बार एक्शन थ्रिलर में धमाल

हालांकि अक्षय कुमार को प्रियदर्शन ने कॉमेडी किंग के तौर पर पहचान दिलाई है, लेकिन इस बार दोनों की जुगलबंदी कॉमेडी नहीं बल्कि एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएगी। सैफ अली खान फिल्म में मुख्य नायक की भूमिका निभाएंगे, जबकि अक्षय कुमार विलेन के रूप में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब अक्षय को प्रियदर्शन की फिल्म में खलनायक के रूप में दर्शाया जाएगा।

‘ओप्पम’ रीमेक से जुड़ी खास बातें

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। अब लगभग एक दशक बाद इस सफल फिल्म को हिंदी में रीमेक किया जा रहा है। प्रियदर्शन पहले ही ‘हेरा फेरी 3’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों पर अक्षय के साथ काम कर रहे हैं, और अब इस नई फिल्म में सैफ को भी जोड़ दिया गया है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading