- कंगना रनोट का विवादित ट्वीट, पीएम मोदी और ट्रंप की तुलना में क्या कहा
- बीजेपी अध्यक्ष ने कंगना से क्यों कराया पोस्ट डिलीट? जानिए पूरी कहानी
- कंगना ने मोदी को क्यों बताया ‘सब अल्फा पुरुषों का बाप’
शिमला। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अल्फा पुरुष बताया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “सब अल्फा पुरुषों का बाप” करार दिया है। कंगना ने यह बयान अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया था।
इस विवादित पोस्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संज्ञान लेते हुए कंगना से पोस्ट डिलीट करने को कहा। कंगना ने स्वयं पोस्ट डिलीट होने की जानकारी एक्स पर दी, लेकिन तब तक उनका पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका था।
कंगना की ट्रंप- मोदी तुलना के तीन पॉइंट
कंगना ने पीएम मोदी और ट्रंप की तुलना तीन बिंदुओं में की और जनता से सवाल किया कि इस “लव-लॉस” के पीछे क्या वजह हो सकती है:
-
ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जबकि मोदी दुनिया के सबसे प्रिय नेता हैं।
-
ट्रंप का यह दूसरा कार्यकाल है, वहीं मोदी का तीसरा कार्यकाल चल रहा है।
-
ट्रंप अल्फा पुरुष हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी सब अल्फा पुरुषों के बाप हैं।
उन्होंने आगे पूछा कि क्या यह व्यक्तिगत ईर्ष्या है या फिर कूटनीतिक असुरक्षा।
कंगना ने पहले भी दिए हैं विवादित बयान
कंगना रनोट ने इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कई विवादित बयान दिए हैं। जनवरी 2024 में उन्होंने मोदी को भगवान राम का अवतार बताया था, जबकि मई 2024 में एक इंटरव्यू में कहा था कि मोदी के साथ कोई दैवीय शक्ति है।








