पाकिस्तान ने परमाणु बैठक क्यों टाली? इसके पीछे क्या संकेत हैं?

  • इशाक डार ने कहा – “भारत रुकेगा, तो हम भी रुकेंगे”
  • युद्ध नहीं, शांति चाहिए: पाकिस्तान ने बदला रुख
  • अमेरिका और चीन की अपील का दिखा असर

नई दिल्ली।  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को पाकिस्तान की ओर से शांति का संकेत मिला है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि अगर भारत अपना आक्रामक रुख छोड़ देता है, तो पाकिस्तान भी तनाव कम करने को तैयार है। इसके साथ ही, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने परमाणु कमांड की बैठक स्थगित करने की जानकारी दी है।

हम युद्ध नहीं चाहते – पाक विदेश मंत्री

इशाक डार ने जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, “भारत को अपनी आक्रामकता रोकनी चाहिए। अगर भारत रुकता है, तो हम भी रुक जाएंगे। हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं और न ही बेवजह विनाश चाहते हैं।”

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर भारत ने कोई और हमला किया, तो पाकिस्तान “जवाबी कार्रवाई” करेगा।

अमेरिका-चीन के दबाव के बाद बदला पाकिस्तान का रुख?

पाकिस्तान की यह नरमी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। डार ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बातचीत में भी यही संदेश दिया था।

“हमने जवाब दिया क्योंकि हमारा धैर्य खत्म हो रहा था। अगर भारत अब और आगे नहीं बढ़ता, तो हम भी शांति पर विचार करेंगे,” डार ने कहा।

क्या होगा आगे?

अभी तक भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से परमाणु कमांड बैठक स्थगित करने और नरम भाषा का इस्तेमाल करने को एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब दोनों देशों की अगली चाल पर टिकी हुई है। क्या भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम होगा या फिर स्थिति और बिगड़ेगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading