लू और बारिश एक साथ क्यों हो रही है? वैज्ञानिकों का जवाब

  • किन राज्यों में अगले तीन दिन सबसे ज्यादा खतरा?
  • क्या आपके राज्य में है तूफान का अलर्ट? यहां देखें पूरी सूची
  • लू और बारिश साथ-साथ! कब और कहां बदलेंगे मौसम के तेवर?

नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने देश के 29 राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं, कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है।

राज्यवार हालात

  • मध्य प्रदेश: 21 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जबकि अन्य जिलों में हीट वेव की आशंका।

  • बिहार: पटना समेत 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी, 14 जिलों में बारिश की संभावना।

  • राजस्थान: 6 जिलों में तापमान 44°C पार, श्रीगंगानगर में इस मौसम का सर्वोच्च 45.8°C दर्ज। 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, जबकि बीकानेर-श्रीगंगानगर में लू चलने की आशंका।

बिजली गिरने से हादसे

पश्चिम बंगाल के नादिया और जलपाईगुड़ी में बारिश से बचने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर बिजली गिरी, जिससे 3 की मौत और 5 झुलस गए। वहीं, झारखंड के चाईबासा में एक सीआरपीएफ जवान की बिजली गिरने से मृत्यु हो गई।

अगले 3 दिन का पूर्वानुमान

  • 17 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम और ओडिशा में गरज के साथ बारिश। दक्षिण में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश का अनुमान। पूर्वोत्तर में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना।

  • 18-19 मई: पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में तेज आंधी-बारिश, जबकि मध्य भारत के राज्यों में भी खराब मौसम बना रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अलर्ट जारी होने पर घरों में रहने की सलाह दी है।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading