क्यों हो रहा है रिकॉर्ड की जांच पालिका कार्यालय में

  • क्यों जरूरी है मानसून से पहले नालों की सफाई
  • निरीक्षण में क्या-क्या खामियां उजागर हुईं
  • किस मोहल्ले में सफाई कार्य सबसे ज्यादा पिछड़ा

अम्बेडकरनगर। मानसून से पहले नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई को लेकर जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक निदेशक नगरीय अजय कुमार त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों की अधूरी सफाई और सिल्ट जमा होने की शिकायत मिली। इस पर दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित सफाई नायकों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समय पर और गुणवत्तापूर्ण सफाई नहीं हुई तो दोषी कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी

इन मोहल्लों में हुआ निरीक्षण, मिले निर्देश

पंडा टोला, पाठक कालोनी, विजयगांव, दहीरपुर, दोस्तपुर रोड और लोरताजन मोहल्लों में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए सहायक निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नालों की सफाई के साथ-साथ जमा सिल्ट को भी पूरी तरह हटाया जाए। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सफाई कार्य में लापरवाही पर हड़कंप

निरीक्षण के दौरान पालिका कार्यालय में कागजी कार्यवाही और रिकॉर्ड की स्थिति भी जांची गई, जहां सुधार के निर्देश दिए गए। इस अचानक निरीक्षण से पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने सफाई कर्मियों को निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत सुरक्षा किट के साथ ही कार्य करें ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

237 छोटी, 36 मंझोली और 6 बड़ी नालियों की हो रही सफाई

नगर पालिका परिषद की ओर से शहरभर की कुल 237 छोटी, 36 मंझोली और 6 बड़ी नालियों की सफाई कराई जा रही है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading