
- कौन थे दादासाहेब फाल्के और क्यों कहा जाता है उन्हें भारतीय सिनेमा का जनक
- आमिर खान किस किरदार में नजर आएंगे दादा साहेब की बायोपिक में
- राजकुमार हिरानी की इस फिल्म से कैसे जुड़े दादासाहेब के परिवार के सदस्य
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। आमिर खान अपनी फिल्म तारे जमीन पर की रिलीज के तुरंत बाद इस बायोपिक की तैयारी में जुट जाएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे, जबकि स्क्रिप्ट पर वह अभिजात जोशी, हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज के साथ पिछले चार सालों से काम कर रहे हैं।
AI और VFX से सजेगा 1900 का भारत
इस फिल्म के लिए लॉस एंजिलिस स्थित VFX स्टूडियो ने उस दौर के भारत को रिक्रिएट करने के लिए एडवांस AI तकनीकों का सहारा लिया है। कहानी में उस समय की सच्ची घटनाएं, समाजिक परिवेश और सिनेमा के शुरुआती संघर्षों को यथार्थ रूप में दिखाया जाएगा।
दादा साहेब के पोते का मिला साथ
दादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने इस प्रोजेक्ट का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने फिल्म के मेकर्स को दादा साहेब की जिंदगी से जुड़ी कई अनसुनी बातें और व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए हैं। उनका सहयोग फिल्म को और भी प्रामाणिक और भावनात्मक रूप देने में मदद करेगा।








