क्यों भड़के शिक्षक? क्या पुरानी पेंशन के लिए फिर होगा आंदोलन?

  • शिक्षक संघ ने सीएम के नाम डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
  • पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग प्रमुख
  • तदर्थ शिक्षकों के विनियमन और लंबित वेतन भुगतान की भी मांग

अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने तथा एनपीएस में सुधार समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग की गई है, जिसे शिक्षक लंबे समय से लेकर चल रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का पालन करते हुए वर्षों से सेवा दे रहे तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाए और उनका लंबित वेतन शीघ्र भुगतान हो। शिक्षकों ने यह भी मांग रखी कि एनपीएस में तकनीकी व नीतिगत खामियों को दूर कर इसे शिक्षक हितैषी बनाया जाए तथा एरियर के लंबित भुगतान को बिना देरी के जारी किया जाए।

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे यह प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी से मिला और उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। शिक्षक नेताओं ने इस दौरान बताया कि यदि सरकार शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाती है तो आंदोलनात्मक रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री अबूजर अंसारी, संरक्षक सुशील कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, सुशीलकांत दुबे, संजय तिवारी, अजय द्विवेदी, डॉ. के.पी. राय, पन्नालाल सरोज, विनोद त्रिपाठी, रामशंकर, रामसुरेश यादव, विवेकानंद त्रिपाठी, अजय मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, आनंद सिंह, मोइनुद्दीन, जावेद खान, अविनाश सिंह, रामकरण तथा उमा शंकर यादव सहित अन्य शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading