क्या आरोपी को मिल पाएगी सजा या रह जाएगा फरार?

  • हत्या के बाद गांव में मचा हड़कंप, आरोपी पति लापता
  • सिर पर ईंट से वार, गला घोंटकर की गई हत्या
  • फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए अहम सबूत

मोहनलालगंज (लखनऊ)।
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के दड़ईन सरथुआ गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान सविता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

ईंट से हमला कर गला घोंटने की आशंका
पुलिस के मुताबिक, सविता देवी का शव सोमवार शाम करीब 6:30 बजे किसान पथ पर पूरन गांव के पास बरामद हुआ। उसके गले पर निशान थे और सिर पर गहरी चोट के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले सिर पर ईंट से हमला किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे ADCP साउथ अमित कुमावत ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की और परिजनों से बातचीत भी की।

पत्नी की बहन से बातचीत बन रही थी विवाद की वजह
मृतका के परिजनों ने बताया कि संजय की अपनी साली से बातचीत को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। सविता जब इसका विरोध करती थी तो संजय मारपीट करता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते उसने सविता की हत्या कर दी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading