
- अकबरपुर ब्लॉक में जलापूर्ति सुविधा को लेकर महत्वपूर्ण कदम
- देविका वर्मा ने गर्मी में शुद्ध पानी के लिए की पहल
- आरओ और वाटर कूलर से जनता को मिली राहत
अम्बेडकरनगर । जिले के अकबरपुर विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख देविका वर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वाटर कूलर और आरओ लगाए गए हैं। यह कदम गर्मी के मौसम में स्वच्छ और ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
ब्लॉक प्रशासन के अनुसार, अकबरपुर ब्लॉक के कई पंचायत क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर इन वाटर कूलरों और आरओ यंत्रों की स्थापना की गई है, ताकि ग्रामीणों को गर्मी में शुद्ध पानी मिल सके।
ब्लॉक प्रमुख देविका वर्मा ने बताया, “ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुविधाओं का सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए यह पहल की गई है।”
कार्य में ब्लॉक प्रमुख के पति, भाजपा नेता आनन्द वर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करते रहे। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इन यंत्रों से सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की सुविधा मिली है, जिससे गर्मी के मौसम में राहत मिली है।
ब्लॉक प्रशासन के अनुसार, यह कार्य पंचायत निधि और समन्वित योजनाओं के तहत पूरा किया गया है, और भविष्य में अन्य पंचायतों में भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।








