क्या इस फैसले से भारत-पाक डिजिटल संबंधों में आएगा और तनाव?

  • भारत की डिजिटल कार्रवाई का बड़ा असर, सिलेब्रिटीज भी चपेट में
  • सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, ओलंपिक विजेता भी ब्लॉक लिस्ट में शामिल
  • ‘कानूनी अनुरोध’ के तहत हटाए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम (हलगाम) में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। इनमें पूर्व कप्तान बाबर आजम, मौजूदा कप्तान मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के नाम शामिल हैं। इससे पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। जब भारतीय यूजर्स ने उनका अकाउंट सर्च करने की कोशिश की, तो उन्हें संदेश मिला—“भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है।”

आतंकी हमले के बाद तेज हुई डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के हलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इसके बाद भारत सरकार ने उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कदम भारत में मौजूद डिजिटल मंचों से पाकिस्तान प्रायोजित कथित प्रचार और संवेदनशील माहौल को भड़काने की आशंका के मद्देनज़र उठाया गया है।

यूट्यूब चैनल और अन्य हस्तियों पर भी गिरी गाज

इससे पहले कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी भारत में प्रतिबंधित किया जा चुका है। इन चैनलों में पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, बासित अली और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के चैनल शामिल हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और गायक-अभिनेता अली जफर जैसे सेलिब्रिटी अकाउंट्स भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।

डिजिटल मोर्चे पर भारत की सख्ती

यह पहली बार नहीं है जब भारत ने किसी आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की सख्त कार्रवाई की हो। लेकिन इस बार निशाने पर वे पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज भी आए हैं, जो आमतौर पर राजनीति या आतंकी गतिविधियों से दूरी बनाए रखते हैं। सरकार का मानना है कि बड़े फॉलोअर्स बेस वाले इन अकाउंट्स से अप्रत्यक्ष रूप से गलत संदेश प्रसारित हो सकता है।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading