क्या YUGM कॉन्क्लेव भारत को टेक्नोलॉजी सुपरपावर बना पाएगा?

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कैसे बदलेगा भारत का भविष्य?
  • इनोवेशन और निवेश के संगम से क्या निकलेगा नया भारत?
  • YUGM कॉन्क्लेव- भारत के स्टार्टअप्स को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित YUGM कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए देश को इनोवेशन और टेक्नोलॉजी की दिशा में आगे बढ़ाने का विज़न प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी भारत के ट्रांसफॉर्मेशन के तीन महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। PM मोदी ने कहा, “हमारा मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भारत के लिए मददगार बनाना है। भविष्य की हर तकनीक में भारत को अग्रणी बनाने के लिए हमें तत्परता से काम करना होगा।”

इनोवेशन को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

YUGM कॉन्क्लेव का उद्देश्य देश में इनोवेशन का ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है, जिसमें रिसर्च और निजी निवेश के बीच समन्वय स्थापित हो सके। इस पहल के तहत गवर्नमेंट, एकेडेमिया, इंडस्ट्री और इनोवेशन सेक्टर से जुड़े प्रमुख लोग एक मंच पर आएंगे।

₹1,400 करोड़ का निवेश और नए प्रोजेक्ट्स

कॉन्क्लेव के दौरान यह घोषणा की गई कि इनोवेशन सेक्टर को मजबूती देने के लिए करीब ₹1,400 करोड़ का निवेश किया जाएगा। यह निवेश सरकार और गैर-सरकारी संस्थाओं की साझेदारी में किया जा रहा है।

इसके तहत शुरू होने वाले प्रमुख प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं:

  • IIT कानपुर में AI और इंटेलिजेंट सिस्टम का सुपरहब बनेगा

  • IIT बॉम्बे में बायोसाइंसेज, बायोटेक्नोलॉजी और हेल्थ के क्षेत्र में सुपरहब की स्थापना

  • देशभर के प्रमुख संस्थानों में वाधवानी इनोवेशन नेटवर्क (WIN) सेंटर्स की शुरुआत, जिससे रिसर्च को व्यवसायिक रूप दिया जा सके

स्टार्टअप्स और नेटवर्किंग को मिलेगा बढ़ावा

इस कॉन्क्लेव में देशभर से आए बेहतरीन डीप टेक स्टार्टअप्स के इनोवेशंस की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और उद्यमियों को जोड़ने के लिए नेटवर्किंग अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम

PM मोदी ने कहा कि भारत ने अगले 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है। “हमारे पास समय सीमित है और लक्ष्य बड़े हैं। ऐसे में विचार से लेकर प्रोटोटाइप तक का सफर बेहद तेज़ होना चाहिए,” उन्होंने कहा।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading