युवती से छेड़छाड़ और लूटपाट, आरोपियों ने कट्टा दिखाकर दी धमकी

  • घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, लूटी सोने की चेन
  • कट्टा दिखाकर धमकाया, कपड़े तक फाड़े
  • पहले भी की गई थी शिकायत, अब दी गई जान से मारने की धमकी

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता के चाचा ओमप्रकाश सिंह, जो पेशे से टूरिस्ट वाहन चालक हैं, ने अपर पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपते हुए चार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

शाम के समय घर में घुसे आरोपी

घटना 13 जुलाई की शाम करीब 7 बजे की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जगन्नू वर्मा, गोरख उर्फ अखिलेश, श्रेयांश उर्फ अन्नू और आशीष उर्फ टिल्लू शराब के नशे में धुत होकर जबरन घर में घुस आए और घर में अकेली मौजूद युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगे।

कट्टा दिखाकर दी धमकी, सोने की चेन लूटी

युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसकी सोने की चेन छीन ली। आरोप है कि आरोपियों ने युवती के कपड़े तक फाड़ दिए। जब ग्रामीणों ने शोर मचाया, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

पहले भी दी थी धमकी, अब वीडियो सबूत सौंपे

पीड़ित परिवार ने बताया कि पहले हुई घटनाओं को लेकर भी शिकायतें भेजी गई थीं, जिसकी जानकारी होने पर आरोपियों ने दोबारा धमकी देना शुरू कर दिया। अब पीड़िता के चाचा ने घटना से जुड़े वीडियो सबूत भी अधिकारियों को सौंपे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

Related Posts

हैदराबाद कॉन्सर्ट में अर्पित बाला का गुस्सा, फैन पर थूका; वीडियो वायरल

हैदराबाद। Arpit Bala के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जब उन्होंने एक दर्शक की हरकत पर गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए उस पर थूक दिया। यह…

Continue reading
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

मुंबई। Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। फिल्म दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का…

Continue reading