संपूर्ण समाधान दिवस में पेट्रोल लेकर पहुंची महिला

  • मोहनलालगंज तहसील में महिला ने आत्मदाह की कोशिश की
  • पति पर प्रताड़ना और पुलिस पर लापरवाही का आरोप
  • मौके पर पुलिस ने आत्मदाह से रोका, दिया भरोसा

लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की कोशिश करने पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है और गोसाईगंज पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पति के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज महिला पहुंची तहसील
महिला का कहना है कि उसने गोसाईगंज थाने में कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। हताश होकर वह समाधान दिवस के दौरान तहसील पटल पर आत्मदाह करने पेट्रोल लेकर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि यह महिला का दूसरा विवाह है।

मौके पर मौजूद पुलिस ने रोका आत्मदाह
समय रहते तहसील में तैनात पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए महिला को आत्मदाह करने से रोक लिया और उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला से पूरी बात जानने के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

एसीपी और एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी रजनीश वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेने और तत्काल जांच शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं, मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने भी पीड़िता की बात सुनकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading