PWD मुख्यालय में महिला कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप

  • प्रमुख सचिव को पत्र, आरोपी की एंट्री पर रोक की मांग
  • ट्रांसफर की धमकी और गोपनीय दस्तावेज मांगने के आरोप
  • माहौल तनावपूर्ण, महिला कर्मियों में असुरक्षा की भावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) मुख्यालय में तैनात एक दर्जन महिला कर्मचारियों ने मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार को लेकर एक बाहरी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति कार्यालय में बार-बार आकर न केवल माहौल खराब करता है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपमानजनक टिप्पणियां करता है।

प्रमुख सचिव को पत्र, आरोपी की एंट्री पर रोक की मांग

प्रदेश कर्मचारी संघ के महामंत्री मनीष कुमार शुक्ला ने इस पूरे मामले की शिकायत प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र के माध्यम से भेजी है। उन्होंने बताया कि आरोपी आशीष दीक्षित बिना अनुमति दफ्तर में प्रवेश करता है और महिला कर्मियों को धमकी देता है।

गोपनीय फाइलों की मांग और ट्रांसफर की धमकी

महिला कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपी आशीष दीक्षित गोपनीय फाइलों और दस्तावेजों की मांग करता है और ट्रांसफर कराने की धमकी देता है। जब इस पर सवाल किया जाता है तो वह तंज कसता है और माहौल को तनावपूर्ण बना देता है।

ये भी पढ़ें-बिजली कर्मियों के विरोध प्रदर्शन से यूपी की बिजली व्यवस्था पर संकट

सुरक्षा और गरिमा पर संकट

कर्मचारी संघ ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा है कि इससे महिला कर्मचारियों की गरिमा को ठेस पहुंची है और सरकारी कार्य प्रणाली की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है। संघ ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई और कार्यालय में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई प्रतिलिपि

महिला कर्मचारियों की ओर से की गई शिकायत की प्रतिलिपि विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading