बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का महिला फोकस

  • कांग्रेस की “माई-बहिन मान योजना” के तहत 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड
  • पैकेट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर
  • सम्मान राशि ₹2500 प्रतिमाह देने का वादा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं को साधने की बड़ी रणनीति अपनाई है। पार्टी “माई-बहिन मान योजना” के तहत राज्य की 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करने जा रही है। इन पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें छपी हैं, जिस पर बीजेपी ने तीखी आपत्ति जताई है।

पैड के साथ सम्मान राशि की भी घोषणा
सेनेटरी पैड के पैकेट पर लिखा गया है – “माई-बहिन मान योजना, जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि ₹2500 प्रति माह।” योजना के प्रचार की जिम्मेदारी महिला कांग्रेस ने संभाली है। इस अभियान के तहत महिलाओं को ना सिर्फ पैड दिया जाएगा बल्कि उन्हें मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूक भी किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, “हमारा लक्ष्य घर-घर जाकर 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड देना है। यह सिर्फ चुनावी अभियान नहीं बल्कि स्वास्थ्य और स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा है।”

बीजेपी ने बताया “घिनौनी हरकत”
कांग्रेस के इस कदम पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कहा, “यह बिहार की महिलाओं का अपमान है। वे गरीब हो सकती हैं, लेकिन उनका आत्मसम्मान जिंदा है। राहुल गांधी अब सेनेटरी पैड का विज्ञापन कर रहे हैं, इससे बड़ी पप्पूगिरी क्या हो सकती है?”

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading