राजनीति में हिंसा को खत्म करने के लिये महिलाओं की मजबूती जरूरी : प्रियंका

चित्रकूट । उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को भयावह बताते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राजनीति में हिंसा का खात्मा करने के लिये कम से कम 40 फीसदी महिलाओं का राजनीति में आना जरूरी है।

रामघाट में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रियंका ने बुधवार को कहा कि महिला का संघर्ष उसका अपना होता है। उसके लिये संघर्ष कोई नहीं करेगा। उसे अपनी शक्ति पहचाननी होगी । 40 फीसदी महिलाओं को राजनीति में आना होगा। जब तक महिलाये आगे नहीं बढेंगी। तब तक उनके लिये नीतियां कैसे बनेगी। एक महिला ही महिला के लिये नीतियां बना सकती है। महिलाओं की राजनीति में आधी भागीदारी होनी चाहिये । 40 फीसदी सिर्फ शुरूआत है। जब तक खुद समाज को बदलने को नहीं ठानेंगे। इस समाज में महिलाओं का शोषण होता रहेगा। ”

उन्होने कहा कि वह डेढ साल से यूपी में काम कर रही हैं और यहां के लोगो विशेषकर महिलाओं के संघर्ष में शामिल होना चाहती हैं। वास्तव में राजनीति को बदलने की जरूरत है। लखीमपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री के बेटे ने किसानो को कुचल दिया। सरकार ने किसानो की बजाय उसकी मदद की। आज भी मंत्री महत्वपूर्ण मंचों पर भाजपा के नेताओं के साथ दिखते हैं। राजनीति में हिंसा को खत्म करने के लिये महिलाओं की जरूरत है। महिलाओं में करूणा और मदद का भाव होता है। राजनीति में करूणा भाव लाने,महिलाओं को सक्षम बनाने और हिंसा खत्म करने के लिये महिलाओ को मजबूत करने की जरूरत है। एक महिला ही राजनीति,समाज और देश का बदल सकती है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *