कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्पवर्षा से किया स्वागत

जलालपुर, अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य नामित होने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव के जनपद अंबेडकरनगर में प्रथम आगमन पर जलालपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। नगर में जगह-जगह स्वागत की तैयारियां देखने को मिलीं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन से की शुरुआत

जलालपुर पहुंचने पर राम प्रकाश यादव ने सर्वप्रथम शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, सुरेंद्र सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, संयोजक विकास निषाद, व्यापारी संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, नगर महामंत्री आनंद मिश्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *