लखनऊ में विश्व दिव्यांग दिवस समारोह

लखनऊ। राजधानी में आज राज्यस्तरीय विश्व दिव्यांग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 500 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण मशीन, वॉकर और अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए।

दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई में मदद के लिए पाठ्य सामग्री भी दी गई। साथ ही, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारियों को राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में दिव्य कला प्रदर्शनी का उद्घाटन भी हुआ, जहां दिव्यांग कलाकारों की पेंटिंग, हस्तशिल्प और अन्य कलाकृतियों की सराहना की गई। मुख्यमंत्री ने एक दिव्यांग बच्ची की पेंटिंग पर ऑटोग्राफ भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में लगभग 8 लाख दिव्यांगों को प्रति माह 300 रुपए पेंशन मिलती थी, जिसमें कई जगह कटौती होती थी। आज 11 लाख से अधिक दिव्यांगों को प्रत्यक्ष खाते में 1000 रुपए प्रति माह पेंशन दी जा रही है, जिससे किसी प्रकार की घूसखोरी नहीं होती।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *