बंगाल हिंसा पर योगी का कड़ा संदेश- ममता सरकार को कैसे घेरा

  • बंगाल में हिंसा पर योगी आदित्यनाथ का कड़ा बयान
  • ममता सरकार पर आरोप- दंगाइयों को शांतिदूत कहना गलत
  • सीएम योगी ने माफिया से निपटने के लिए दी सख्त चेतावनी

हरदोई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया। मंगलवार को हरदोई जिले में अमर सेनानी राजा नरपति सिंह के विजय दिवस पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी दंगाइयों को शांतिदूत कहकर उनका समर्थन करती हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बंगाल में मुर्शिदाबाद एक सप्ताह से जल रहा है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हाथ पैर धोकर बैठी हैं।” उन्होंने इस हिंसा के लिए बांग्लादेश का समर्थन करने वाले लोगों को भी निशाना बनाते हुए कहा, “जो बांग्लादेश को पसंद करते हैं, उन्हें वहीं जाना चाहिए था।”

माफिया से निपटने के लिए कड़ा संदेश
योगी ने माफिया और अवैध कब्जे पर भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि माफिया से जो जमीन खाली होगी, उस पर अस्पताल बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमें बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के संविधान पर विश्वास करना चाहिए।

भारत को 2047 तक सबसे बड़ी ताकत बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा, “यह नया भारत है और 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेगा, इसे कोई भी रोक नहीं सकता।” उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का भी धन्यवाद दिया, जिनके हस्तक्षेप के बाद केंद्रीय बलों ने बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश
सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा कि दंगाइयों का इलाज सिर्फ डंडा है, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading