संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जांच जारी

बसखारी बाजार के मुछाड़े वाली गली में मिली युवती की लाश

मृतका की पहचान 20 वर्षीय रंजीता के रूप में

एक साल पहले शुभम से किया था प्रेम विवाह

अंबेडकरनगर। रविवार की सुबह बसखारी बाजार के मुछाड़े वाली गली में 20 वर्षीय रंजीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। रंजीता और शुभम का एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद उनके परिवारों में विवाद उत्पन्न हुआ था और रंजीता के परिजनों ने शुभम के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कराया था। हालांकि दोनों ने हाईकोर्ट से राहत प्राप्त की थी और राजदेव के मकान में किराए के कमरे में रहने लगे थे।

रविवार सुबह रंजीता की मौत की सूचना मिलने पर बसखारी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान पाए गए या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

संदिग्ध परिस्थितियां और प्रारंभिक जानकारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात कुछ लोग शुभम और रंजीता के कमरे में आए थे और उनके बीच विवाद हुआ था। इसके अगले दिन सुबह रंजीता की मौत की खबर मिली। घटना की जांच में मृतिका की चार माह की बच्ची भी मौजूद थी, जो अब अपनी माँ के बिना यतीम हो गई है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *