लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर युवक कारतूस के साथ पकड़ा गया

लखनऊ। लखनऊ के आईटी चौराहा मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक कारतूस के साथ पकड़ा गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:24 बजे की बताई जा रही है, जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान युवक के बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। शक होने पर सुरक्षा कर्मियों ने बैग की तलाशी ली, जिसमें .315 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ।

युवक की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के हाथीपुर कोठार निवासी अनंतेश्वर वर्मा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसके पास किसी भी प्रकार का असलहे का वैध लाइसेंस नहीं था।

स्टेशन पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर महानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बरामद कारतूस को कब्जे में लेकर सील कर दिया है और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके साथ ही पुलिस ने मेट्रो प्रशासन से घटना से जुड़ा CCTV फुटेज और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का विवरण भी मांगा है, ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कारतूस कहां से लेकर आया था और उसका उद्देश्य क्या था।

Related Posts

IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, सिस्टम पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने इस्तीफे में व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते…

Continue reading
लखनऊ में IPL मैच को लेकर ट्रैफिक अलर्ट

लखनऊ। लखनऊ में 1 अप्रैल को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच को लेकर पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है। मैच के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *