युमनाम खेमचंद सिंह बने मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री

इम्फाल। भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने। बुधवार शाम राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें लोकभवन में गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री खेमचंद मैतेई समुदाय से आते हैं और पूर्व सीएम बीरेन सिंह के करीबी माने जाते हैं।

राज्य में डिप्टी CM पद की शपथ नगा समुदाय से आने वाले लोसी दिखो और कुकी समुदाय की नेता नेमचा किपगेन ने ली। नेमचा किपगेन मणिपुर की पहली महिला डिप्टी CM बनीं। दोनों ने दिल्ली स्थित मणिपुर भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शपथ ग्रहण की।

राज्य में NDA की सरकार फिर से स्थापित हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 356 दिन से लागू राष्ट्रपति शासन हटा दिया।

मणिपुर में 9 फरवरी 2025 को मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा के बाद तत्कालीन CM एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया था। इसके 4 दिन बाद राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था।

वर्तमान में राज्य के गृह मंत्री पद के लिए कोंथौजम गोविंदास सिंह का नाम चर्चा में है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *