उत्तर प्रदेश सरकार शुरू कर रही है गायों के लिए त्वरित एंबुलेंस सेवा

मथुरा । उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में गायों को त्वरित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की आपात हेल्पलाइन सेवा ‘डायल 112’ तर्ज पर ‘अभिनव एंबुलेंस’ सेवा शीघ्र शुरू करने जा रही है। उत्तर प्रदेश के डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने रविवार को बताया कि राज्यव्यापी स्तर पर इस सेवा को शुरू करने के लिए 515 एंबुलेंस तैयार कर ली गई हैं। प्रत्येक एंबुलेंस में एक पशु चिकित्सक और पशु चिकित्सा स्टाफ के दो सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी तथा इसके लिए लखनऊ में एक काॅल सेन्टर बनाया जाएगा।

इस सेवा के लिए जो भी काल करेगा उसके पास 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस पहुंच जाएगी। इस सेवा को अगले माह दिसंबर तक शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि गाय के नस्ल सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत पशुपालकों को तीन बार मुफ्त गर्भाधान कराने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा गाय के शत प्रतिशत गर्भाधान काे सुनिश्चित करने वाली अत्याधुनिक ‘एब्रियो ट्रांसप्लांट’ तकनीक को भी अमल लाये जाने की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि बाराबंकी में इस तकनीक के सफल प्रयोग के बाद इस तकनीक को सभी जिलो में चालू किया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि इसके अन्तर्गत एक गाय के उन्नत सीमेन से तैयार भ्रूण को 8-10 गायों में रख दिया जाता है। इसकी विशेषता यह है कि इससे गाय शतप्रतिशत गर्भवती होती है तथा इससे पैदा हुई बछिया कम से कम 20 किलो दूध देगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *