भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई,लंच तक पांच विकेट पर 84 रन

कानपुर। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को असामान्य उछाल वाली ग्रीनपार्क की पिच भारतीय बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान ले रही है। पहली पारी में 49 रन की बढ़त लेने वाली मेजबान टीम ने भोजनावकाश तक अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट महज 84 रन पर खो दिये हैं। लंच के समय पहली पारी के शतकवीर श्रेयस अय्यर (18) और रविचंद्रन अश्विन 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुये थे। इससे पहले भारत ने अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 14 रन से आगे खेलना शुरू किया। न्यूजीलैंड को आज पहली सफलता चेतेश्वर पुजारा (22) के विकेट के तौर पर मिली जो काइल जेमिसन की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये। पारी के 15वें ओवर में एजाज पटेल ने नये बल्लेबाज कप्तान आंजिक्य रहाणे को मात्र चार रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट कर भारतीय उम्मीदों को करारा झटका दिया।

मैच से पहले आउट आफ फार्म चल रहे पुजारा और रहाणे से खेल प्रेमियों को काफी आशायें थी मगर अब इसके लिये उन्हे अगले मैच का इंतजार करना पड़ेगा। भारत की दूसरी पारी अभी संभली नहीं थी कि टिम साउदी ने मयंक अग्रवाल (17) को टाम लाथम के हाथो कैच आउट करा कर चौथा झटका दिया जबकि नये बल्लेबाज रविन्द्र जडेजा को पगबाधा आउट किया। पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जडेजा दूसरी पारी अपना खाता भी नहीं खोल सके थे और मात्र दो गेंद खेलने के बाद पवेलियन लौट गये।

 

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *