नोएडा में वैलेंटाइन डे पर डबल डेथ: प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या

नोएडा। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी तब हुई जब कार के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार अंदर से लॉक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़कर अंदर देखा तो आगे की सीट पर युवक और युवती के शव पड़े थे। दोनों के सिर में गोली लगी थी। युवक के हाथ में पिस्टल थी और पास में दो खोखे मिले।

13 फरवरी से थे लापता

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय रेखा नोएडा के सलारपुर की रहने वाली थी, जबकि 32 वर्षीय सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी था। सुमित मंडल स्तर का क्रिकेटर बताया जा रहा है। दोनों 13 फरवरी से अपने-अपने घरों से लापता थे।

15 साल से चल रहा था संबंध

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 15 साल से संबंध था और वे शादी करने की योजना बना रहे थे। हालांकि हाल ही में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।

बताया जा रहा है कि 13 फरवरी को सुमित ने रेखा को मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है और इसके लिए रेखा को जिम्मेदार ठहराया। मैसेज में उसने आरोप लगाया था कि रेखा ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हथियार की वैधता, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

अमित शाह का UCC पर ऐलान, ममता बनर्जी का पीएम पर हमला

नई दिल्ली/कोलकाता/असम: देश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। Amit Shah ने असम के गोलपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता…

Continue reading
गोरखपुर में छत पर टहल रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर के दोस्त पर आरोप

गोरखपुर में देवर के दोस्त ने बुधवार शाम 5 बजे भाभी की हत्या कर दी। वह अपने घर की छत पर टहल रही थी। बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते आरोपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *