भारतीय स्पेस-टेक स्टार्टअप पिक्सेल ने 100 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹835 करोड़ की फंडिंग जुटाई है। यह भारत के स्पेस-टेक सेक्टर में किसी कंपनी को मिली अब तक की सबसे बड़ी सिंगल फंडिंग है। वर्ष 2019 में शुरू हुई कंपनी इस निवेश का इस्तेमाल सैटेलाइट नेटवर्क को मजबूत करने और अर्थ इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म विकसित करने में करेगी।
कुल फंडिंग ₹1,840 करोड़ पहुंची
- नई फंडिंग: 100 मिलियन डॉलर
- भारतीय मुद्रा में: करीब ₹835 करोड़
- कंपनी की कुल फंडिंग: 195 मिलियन डॉलर
- कुल भारतीय मूल्य: करीब ₹1,840 करोड़
- स्थापना: 2019
टेमासेक और सेराफिम ने किया राउंड लीड
इस फंडिंग राउंड की अगुआई सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक और ब्रिटेन की स्पेस-टेक वेंचर फर्म सेराफिम ने की। पिक्सेल के पुराने निवेशकों रेडिकल वेंचर्स और ग्रोएक्स वेंचर्स ने भी इसमें हिस्सा लिया।
नए निवेशक भी हुए शामिल
इस राउंड में 360 वन एसेट और IMM इन्वेस्टमेंट जैसे नए निवेशक भी शामिल हुए हैं। कंपनी के मुताबिक, नई पूंजी से उसके सैटेलाइट नेटवर्क और अर्थ इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी को विस्तार देने में मदद मिलेगी।









