लखनऊ में गर्लफ्रेंड और बेटियों ने इंजीनियर का गला काटकर की हत्या

लखनऊ के सालारगंज गांव में 13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड ने इंजीनियर प्रेमी की गला काटकर हत्या की

महिला ने अपनी 18 और 14 साल की बेटियों के साथ मिलकर यह खौफनाक वारदात अंजाम दिया

हत्या के करीब 10 घंटे बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन कर जुर्म कबूल किया

लखनऊ: सालारगंज गांव में रविवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई, जिसमें 13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड और उसकी दो बेटियों ने मिलकर इंजीनियर प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना के लगभग 10 घंटे बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन कर जुर्म कबूल किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला रत्ना (46) और उसकी दोनों बेटियों (18 और 14 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच झगड़े और अफेयर को लेकर पहले भी परिवार ने चेतावनी दी थी, लेकिन वे इसका पालन नहीं कर रहे थे।

मृतक सूर्य प्रताप सिंह (33) मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे और जानकीपुरम में अपने परिवार के साथ रहते थे। इंजीनियर के रूप में एवरेडी कंपनी में कार्यरत थे। महिला रत्ना विधवा हैं और अपनी बेटियों के साथ लिव-इन में रह रही थीं।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान रत्ना और उसकी दोनों बेटियों ने सूर्य प्रताप को कमरे में पटक दिया और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद करीब 10 घंटे तक वे दूसरे कमरे में बैठीं रही, इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन कर जुर्म की जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और महिला व बेटियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *