सोनम वांगचुक पर हाईकोर्ट सख्त

Sonam Wangchuk Hunger Strike: हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

  • वांगचुक की मेडिकल सुविधा की मांग
  • हाईकोर्ट ने केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा
  • 18 दिन से जारी है भूख हड़ताल

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से गुरुवार सुबह तक जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि लंबे उपवास के कारण वांगचुक का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है और उनका करीब 8.25 किलो वजन कम हो चुका है। हाईकोर्ट अब इस मामले में अगली सुनवाई गुरुवार को करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button