अंबेडकरनगर में 10 चिकित्सा अधीक्षकों का तबादला

  • अंबेडकरनगर में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल
  • सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने 10 चिकित्सा अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
  • प्राथमिकता वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष ध्यान

अंबेडकरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर तथा प्रभावी बनाने की दिशा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार शैवाल ने एक अहम कदम उठाते हुए दस चिकित्सा अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। यह बदलाव लंबे समय से प्रतीक्षित थे और जिला प्रशासन की प्राथमिकता सूची में शीर्ष पर रखे गए स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन को लेकर विशेष सतर्कता का संकेत हैं।

सीएमओ कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार,सीएचसी रामनगर के प्रभारी डॉ. आशीष कुमार राय को सीएचसी जहांगीरगंज भेजा गया है।डॉ. प्रदीप कुमार, जो अब तक 30 शैय्या मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र भियांव में तैनात थे, को चिकित्सा अधीक्षक जहांगीरगंज बनाया गया है।डॉ. गौतम शर्मा को सीएचसी जहांगीरगंज से हटाकर सीएचसी रामनगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।डॉ. गौतम मिश्र, अब तक सीएचसी भीटी में कार्यरत थे, उन्हें उप जिला क्षयरोग अधिकारी बनाया गया है।वहीं, डॉ. राकेश कुमार यादव को चिकित्साधिकारी भीटी से प्रोन्नत कर चिकित्सा अधीक्षक भीटी की जिम्मेदारी दी गई है।डॉ. भाष्कर को सीएचसी बसखारी से स्थानांतरित कर सीएचसी जलालपुर भेजा गया है।डॉ. ओमप्रकाश मिश्र, जो अब तक सीएचसी जलालपुर में कार्यरत थे, उन्हें चिकित्साधिकारी बसखारी के रूप में नई तैनाती दी गई है।डॉ. नूर अहमद को पीएचसी हंसवर से हटाकर सीएचसी अकबरपुर का प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading