
रवींद्र नाथ सोनी और गैंग के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने 6 और FIR दर्ज की
ठगी का शिकार 700 NRI निवेशक, 1500 करोड़ रुपए से अधिक की हेराफेरी
ब्लूचिप कंपनी और अभिनेता सोनू सूद के झांसे में फंसे निवेशक
कानपुर। कानपुर कोतवाली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय शातिर ठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके गैंग के खिलाफ छह और FIR दर्ज की हैं। इस कार्रवाई के बाद ठग और उसके गिरोह पर अब तक कुल 11 FIR दर्ज हो चुकी हैं। शातिर ठग ने दुबई, मलेशिया, जापान, भारत, नेपाल समेत कई देशों में अपना ठगी का जाल फैलाया और 700 से अधिक NRI निवेशकों से करीब 1,500 करोड़ रुपए की ठगी की।
ब्लूचिप कंपनी और अभिनेता सोनू सूद का नाम जुड़ा
जानकारी के अनुसार, ठगी के शिकार निवेशकों ने बताया कि रवींद्र नाथ सोनी ने अपनी ब्लूचिप कंपनी और अभिनेता सोनू सूद के झांसे में फंसाकर निवेशकों से लाखों से करोड़ों रुपए इकट्ठा किए। आरोप यह भी है कि अभिनेता ने इस रकम का इस्तेमाल साइबर क्राइम पर आधारित ‘फतेह’ फिल्म बनाने में किया।
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर FIR दर्ज
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सभी पीड़ित NRI की तहरीर पर रवींद्र नाथ सोनी और उसके गैंग के खिलाफ FIR दर्ज की। इसके साथ ही, अभिनेता सोनू सूद और रेसलर खली को पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किया गया है।








