बदलते मौसम में बढ़ रहा बीमारियों का प्रकोप, इलाज कराने पहुंचे 1300 मरीज

  • मीटर रीडिंग में सटीकता लाने के निर्देश
  • बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर
  • उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित समाधान का आदेश

अंबेडकरनगर। मौसमी बदलाव के बीच जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में करीब 1300 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें सर्वाधिक संख्या संक्रमण बुखार, डेंगू, मलेरिया और पेट दर्द से पीड़ित रोगियों की रही। अचानक बढ़े मरीजों का दबाव स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चुनौती बनता दिखा।ओपीडी में पहुंचे मरीजों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की रही, जो तेज बुखार, शरीर दर्द, सिरदर्द और प्लेटलेट्स की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। चिकित्सकों के अनुसार, डेंगू और वायरल बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने वालों की लंबी कतार दिनभर बनी रही। संक्रमणजनित रोगों के साथ-साथ हृदय रोग और पाचन संबंधी दिक्कतों वाले मरीजों की भी बड़ी संख्या अस्पताल पहुंची। बुधवार को कई लोग सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, उच्च रक्तचाप और गैस्ट्रिक की समस्याओं को लेकर परामर्श लेने पहुंचे। चिकित्सकाें का कहना है कि खानपान और जीवनशैली की अनियमितता इस समय बीमारियों को और गंभीर बना रही है।मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से ओपीडी में तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर अतिरिक्त दबाव रहा। सामान्य दिनों की तुलना में दोहरी संख्या में रोगियों को देखने के कारण डॉक्टरों को बिना रुके लगातार परामर्श देना पड़ा। इसके बावजूद सभी मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading