अमृतसर में 18 किलो हेरोइन बरामद- ड्रोन से होती थी तस्करी

  • ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से होती थी हेरोइन की डिलीवरी, पुलिस ने पकड़ा बड़ा तस्कर

  • ANTF को बड़ी कामयाबी, अमृतसर से भारी मात्रा में नशा बरामद

  • सीमा पार नेटवर्क से जुड़ा था आरोपी, पुलिस कर रही पूरे गिरोह की तलाश

अमृतसर। पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अमृतसर के खैरा गांव से हीरा सिंह को गिरफ्तार कर 18.227 किलो हेरोइन बरामद की है। जांच में खुलासा हुआ कि वह और उसका साथी कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा, पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर ‘बिल्ला’ के संपर्क में थे।

ड्रोन के जरिए सीमा पार से हेरोइन गिराई जाती थी जिसे ये पंजाब में सप्लाई करते थे। हीरा गिरफ्तार है, किंदा फरार है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। बरामद हेरोइन इस साल की सबसे बड़ी खेपों में से एक है।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading