ढाई साल में 25 डिलीवरी, 5 नसबंदी घोटाले में तीन गिरफ्तार

  • महिला के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी
  • सीएचसी फतेहाबाद बना फर्जीवाड़े का अड्डा

  • स्वास्थ्य योजनाओं में बड़ा घोटाला

आगरा। फतेहाबाद के नगला कदम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। ढाई साल के भीतर एक ही महिला के नाम पर 25 बार डिलीवरी और 5 बार नसबंदी दिखाकर 45 हजार रुपये की राशि सरकारी खाते से निकलवा ली गई। इस घोटाले में स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों सहित मास्टरमाइंड अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं जांच की और थाना फतेहाबाद में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए इस फर्जीवाड़े ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

घर से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड
बुधवार को पुलिस ने कृष्णा कुमारी के रिश्तेदार अशोक को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोप है कि अशोक ने अन्य महिलाओं के भी खाते खुलवाकर इसी तरह सरकारी पैसों की हेराफेरी की थी।

स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी भी पकड़े गए
पुलिस की जांच टीम ने फतेहाबाद सीएचसी से ब्लॉक अकाउंट मैनेजर नीरज अवस्थी और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर गौरव थापा को भी हिरासत में लिया है। गौरव थापा भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

जिले भर में हो सकती है और गड़बड़ी
सीएमओ कार्यालय की टीम ने आशंका जताई है कि यही फर्जीवाड़ा जिले के अन्य 18 सीएचसी, एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भी हुआ है। अब एक जांच टीम गठित कर पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की वित्तीय रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading