25 हजार का इनामी अपराधी सुनील गिलट गिरफ्तार- पुलिस की गोली से घायल

कानपुर। कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान 25 हजार के इनामी अपराधी सुनील गिलट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाब में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली मारने का आरोपी, 13 केस दर्ज
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सुनील गिलट के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह 2004 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

भाई के विवाद से शुरू हुआ खूनी खेल
पुलिस के अनुसार 6 जून को सुनील ने तलवामंडी निवासी जोगी के भाई मंगल को गोली मार दी थी। विवाद मंगल और सुनील के भाई के बीच हुआ था, जिसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने रायपुरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

 एनकाउंटर से पहले आरोपी ने दी थी धमकी
5 जून की रात आरोपी ने जोगी और मंगल को मोहल्ले में धमकी दी थी। मोहल्लेवासियों के इकट्ठा होने पर वह वहां से भाग गया, लेकिन अगले दिन हमला कर दिया।

पुलिस ने दो दिन तक की तलाश
पुलिस ने 6 और 7 जून को आरोपी की तलाश में अभियान चलाया। देर रात उसकी लोकेशन अनवरगंज रेलवे ब्रिज के पास मिली, जहां घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस पर फायरिंग, फिर घायल होकर पकड़ा गया
आरोपी की गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की और गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

आगे की कार्रवाई जारी
डीसीपी ने बताया कि आरोपी के पुराने अपराधों की जांच की जा रही है। सभी लंबित केसों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading