4.80 करोड़ की सड़क पहली ही बारिश में बेहाल

  • लोहमंडी रोड पर हर 30 मीटर पर गड्ढे, डिवाइडर भी धंसे
  • स्थानीयों को आवाजाही में परेशानी, हादसों का बना डर
  • पार्षद बोले- बारिश के बाद कराई जाएगी मरम्मत

आगरा। बोदला चौराहे से सेंट जॉन्स तक 4 करोड़ 80 लाख की लागत से बन रही सड़क का निर्माण अभी अधूरा है, लेकिन इसी मार्ग पर आने वाला बोदला-लोहामंडी रोड पहली ही बारिश में टूट-फूट का शिकार हो गया। कई जगहों पर सड़क धंस गई है और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर हर 30 मीटर पर गड्ढा
भास्कर टीम की मौके पर पड़ताल में लोहमंडी चौराहे से किशोरपुरा पेट्रोल पंप तक सड़क हर 30 मीटर की दूरी पर गड्ढों से भरी मिली। डिवाइडर धंसे हुए, दोनों ओर की सड़क उखड़ी और टूटी हुई पाई गई। डिवाइडर पर पौधों की जगह कचरा भरा मिला, जो स्थानीय निकाय की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

स्थानीयों ने बताया हादसों का डर
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहली बारिश में ही सड़क की यह हालत हो गई। गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को हादसों का डर बना हुआ है। कई लोगों ने बताया कि यह सड़क कई वर्षों बाद बनी थी, लेकिन गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

पार्षद ने दी सफाई, बारिश के बाद मरम्मत का वादा
क्षेत्रीय पार्षद संजीव सिकरवार ने कहा कि स्थानीय निवासियों द्वारा बिना सूचना के पाइपलाइन डलवाई गई, जिससे वह टूट गई और भारी वाहनों के दबाव में सड़क धंस गई। उन्होंने वादा किया कि बारिश का सीजन खत्म होते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा और साथ ही सेंट जॉन्स तक अधूरा निर्माण कार्य भी पूरा किया जाएगा

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading