91वीं वाहिनी आरएएफ ने रक्षाबंधन पर मनाया सिविक एक्शन कार्यक्रम

  • रक्षाबंधन पर आरएएफ द्वारा भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन
  • छात्राओं ने जवानों को राखी बांधी, उपहारों का आदान-प्रदान
  • कल्ली पश्चिम के स्कूल में बच्चों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री

लखनऊ रक्षाबंधन के अवसर पर 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल (आरएएफ) द्वारा गुरुवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी के कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।

कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल एकेडमी आशियाना की छात्राओं ने परंपरागत तरीके से आरएएफ अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी। जवानों ने भी बहनों को उपहार देकर इस पवित्र बंधन को और मजबूत किया।

देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी इस संगीतमय शाम में छात्राओं ने रक्षाबंधन से जुड़ी कविताएं भी प्रस्तुत कीं। कमांडेंट ओझा ने इस अवसर पर कहा, “रक्षाबंधन केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और मूल्यों से जुड़ा एक भावनात्मक बंधन है। यह पर्व हमें हमारे पारिवारिक कर्तव्यों की याद दिलाता है।”

रक्षाबंधन कार्यक्रम के उपरांत प्राथमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम-2 में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करना और समाज व पुलिस के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को समझाना था।

कमांडेंट ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पानी की बोतल और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चों को बड़ों का सम्मान करने, मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से बचने और खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में पार्षद द्रोपदी रावत, प्रधानाध्यापिका आभा त्रिपाठी और सहायक अध्यापक समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। आरएएफ के द्वितीय कमान अधिकारी मयंक तिवारी, उप कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी, सहायक कमांडेंट विकास सिंह, निरीक्षक शिवेंद्रमणि त्रिपाठी, पवन शुक्ला और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में यह आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading